starbench jyotish
होम पेज 
 
ask question
Skip Navigation Links
ज्योतिष सीखें
कुण्डली
तारे सितारे
जाने ज्योतिष
रत्न विज्ञान
संपर्क ज्योतिषी
आपके प्रश्न
नक्षत्र
About PanditJi
Learn Astrology
      

 Skip Navigation Linksहोम पेज : जाने ज्योतिष : हथेली से जाने हिंसक प्रकृति (palmistry)

हथेली से जाने हिंसक प्रकृति (palmistry)

- पं. अशोक पंवार 'मयंक'

क्रोध की मनोदशा में सामान्य आक्रमण या प्रहार कर दें तो यह बात अलग है, लेकिन सीमा से अधिक प्रहार या निर्दयता पूर्वक किया गया प्रहार अपराधी, क्रूर कर्मी, हत्यारे की निशानी होती है। कई व्यक्तियों की हथेली में कुछ रेखाएँ ऐसी होती हैं, जिससे वे खुँखार हत्यारे बन जाते हैं। इनके द्वारा की गई एक हत्या से ही कितने ही परिजनों को दुख झेलने पड़ते हैं। कुछेक पेशेवर हत्यारे होते हैं तो कुछ प्रतिशोध भावना से हत्याएँ कर देते हैं। कुछ निर्दली होने के कारण ऐसी हत्या करते हैं कि जिससे दिल दहल उठता है।

सामुदायिक शास्त्रीय लक्ष्यों के आधार पर हत्यारे व्यक्ति की हथेली देखकर उसकी प्रकृति को सरलता से परखा जा सकता है। ऐसे लोगों के हाथ में मुख्यतः ये लक्ष्य चिह्न पाए जाते हैं-

- अँगूठा मोटा, छोटा, गदादार हो अथवा सर्वांग मोघ गुलगुला और लघु आकार में हो तो ऐसे जातक हिंसक होते हैं।

- हाथ का सर्वांग अर्थात कंधे से लेकर अँगुलियों तक उपस्थित कठोर हो भले ही पतला या मोटा हो परंतु कठोरता अस्वाभाविक रूप से स्पष्ट हो। ऐसे हाथ मजबूत, क्रूर होते हैं। अँगूठे के दोष से मुक्त होने के कारण वे हत्यारे नहीं बन पाते, हाथ की बनावट से लोहार, सुतार, बढ़ई जाति के लोग ऐसे ही होते हैं, अँगूठा सामान्य होने के कारण वे हिंसा कर्मी तो नहीं हो पाते परंतु हाथ की बनावट उन्हें क्रूर कर्मी अवश्य बना देती है। फलतः वे जीवन भर लोहा, लकड़ी से लड़ते रहते हैं।

- हथेली में दोहरी शुक्र रेखा का अस्तित्व व्यक्ति के हिंसात्मक प्रकृति का सूचक है।

- मंगल क्षेत्र जीवन रेखा व शुक्र पर्वत के पास वाला भाग कड़ा हो व गुणा का निशान हो तो ऐसा जातक क्रूरतम होता है।

- मोटा, ठिंगना, लट्टू आकार वाला कड़ा अँगूठा जिसके हाथ में हो, साथ ही पूरा पंजा लकड़ी जैसा कड़ा हो, दोहरी शुक्र रेखा हो, वह व्यक्ति अवश्य ही निर्दयी हत्यारा होगा।

- मंगल पर्वत ऊपरी क्षेत्र अँगूठे की जड़ के पास पर तीन रेखाओं का संगम व्यक्ति को निश्चित अपराधी, हिंसक हत्यारा, क्रूर कर्मी बना देता है। वे तीन रेखा है- हृदय रेखा, मस्तक रेखा, जीवन रेखा, सहयोग प्रचंड घातक होता है और व्यक्ति के जीवन में हत्या करने के अवसर छोड़ता नहीं है, हृदय रेखा का मंगल पर आना व जीवन रेखा मस्तक रेखा का मिलना उस जातक को निर्दयी बना देता है।

- शुक्र पर्वत उठा हो या मंगल रेखा शुक्र पर्वत पर क्रास बना दे तो ऐसा जातक हत्या कर गुजरता है।

- जीवन रेखा व मस्तक रेखा को मंगल रेखा छुए तो ऐसा जातक हिंसक हो सकता है।


प्रश्न पूछने एवं अन्य जानकारी हेतु यहां क्लिक करें।


Related Keywords : Free Astrology, Learn Jyotish, Astrology, Vaastu, Gems, Stone, Astro Science, Navgrah, Kaalsarp, Hindi Astrology, Hindi Jyotish, India's #1 Astro Site, Top Astro Jyotish Website, India Astrology, Indian Astrologer, Yantra, Tantra, Mantra, Fengshui, Vedic Astrology, Numerology, Moon Sign, Predictions, Rudraksha.

Download Hindi Font
विशेष शास्त्रोक्त पूजा विधि, सोना, चांदी व तांबा से निर्मित कालसर्प योग निवारण अंगूठी
kaal sarp niwaran




Web Design Website
Rs. 4,000/- Only.
Any Domain
Rs. 100/- Only.

© COPYRIGHT 2010 ALL RIGHTS RESERVED starbench.com
Designed and developed by
Swastik Info